राज्यसभा सांसद ने विद्यालय में बने कई कल्याणकारी योजनाओं का किया उद्घाटन
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
महाराजगंज, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्री राज नारायण इंटर कॉलेज शंकरगंज के प्रांगण में सांसद निधि के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन हुआ। विद्यालय एवं छात्र—छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से निर्मित सोलर प्लांट, ओपन जिम, आधुनिक शौचालय तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। साथ ही कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है। इसके प्रति सभी की आस्था होनी चाहिए तथा विद्यालयों के विकास एवं उत्थान से ही हमारे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है, क्योंकि विद्यालय ही बच्चों को अच्छी सुविधा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चेत नारायण शुक्ला एवं संचालन अखिलेश सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे, उमा प्रताप सिंह, राजाराम यादव, रामयश यादव, यादवेंद्र दुबे, सुरेंद्र प्रताप दुबे, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लव कुश सिंह, अजय सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।











