राही का एक अवैध विद्यालय बन्द, आधा दर्जन बचे
डीह व छतोह में चल रहा शिक्षा माफियों का गोरखधन्धा
डीएम के एक्शन के बाद कार्यवाही को तैयार बीएसए
रायबरेली में गृह उद्योग बने अवैध विद्यालय
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। बिना मान्यता के जिले भर में गृह उद्योग बनाकर चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर जिले की तेज—तर्रार जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एक्शन मोड़ में आई तो बीएसए राहुल सिंह भी हरकत में आ गये। गुरुवार को जिले के राही ब्लाक क्षेत्र के शिक्षा माफियाओं में हड़कंप उस समय मचा जब प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल को पुलिस की मदद से बीईओ बृजलाल ने बंद करवा दिया जिसकी चहुओर सराहना हो रही है किंतु शिक्षा विभाग सवालों के कठघरे में इसलिए खड़ा है कि बंद करवाये गये इस अवैध विद्यालय के अलावा बाबू हरिपाल सिंह स्मारक विद्यालय लोधवारी, बाल कृष्णा पब्लिक स्कूल राही, न्यू नाथ मिशन पब्लिक स्कूल गुलाबगंज, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल रामगंज, आर.डी. पब्लिक स्कूल भटपुरवा राही, श्योर सक्सेस प्लेग्रुप पब्लिक स्कूल रूस्तमपुर राही सहित कुछ अन्य अवैध विद्यालयों को आखिर कब बंद करवाया जायेगा। यह एक सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
वहीं यदि छतोह ब्लाक क्षेत्र के बात करें तो विश्वस्थ सूत्रों के मुताबिक छतोह ब्लाक क्षेत्र में बद्री प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बिरनावां मोड़ छतोह कक्षा 1 से 8 तक, इमर्जिंग पब्लिक स्कूल कपूरपुर एक से 5 तक, शिव सत्य नारायण पब्लिक स्कूल पूरे दरियांव बभनपुर 1 से 8 तक, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल मखदूमपुर कक्षा 1 से 5 तक बिना किसी मान्यता के चलाये जा रहे हैं। इनके अलावा जानकी देवी पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कालेज पूरे राजा, गढ़ा में कक्षा 8 तक की मान्यता पर संचालित इंटर तक, एन.एम. जीनियस पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 तक की मान्यता पर हाईस्कूल तक, अंश पब्लिक स्कूल इमरती पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 तक की मान्यता पर हाईस्कूल तक की कक्षाएं चलाई जा रही।
इसी तरह एसजेएसएम पब्लिक स्कूल भेलिया में कक्षा 5 की मान्यता पर संचालित कक्षा 8 तक, डीपीएस पब्लिक स्कूल पूरे सोमवंशी, लहेंगा कक्षा 5 तक की मान्यता पर इंटर तक, जयनाथ पब्लिक स्कूल, मऊ रोड, नसीराबाद में कक्षा 5 तक की मान्यता पर इंटर तक, वहीं डीह में यूनिटी पब्लिक स्कूल टेकारी दादूं मान्यता 5 तक संचालित इंटरमीडिएट तक, स्वामी विवेकानंद स्कूल धरई चौराहा कक्षा पांच तक की मान्यता कक्षाएं इंटर मीडिएट तक की कक्षाएं चल रही हैं। बड़े वीर बाबा परसदेपुर मान्यता 5 तक संचालित इंटरमीडिएट तक, डीह ब्लाक क्षेत्र में ऐसे दर्जनों अवैध विद्यालय संचालित हैं जिनके संचालकों के तार खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय तक से जुड़े हैं जिनके रहमों कलम से सरेआम अभिभावकों को बरगला कर धड़ल्ले से अवैध विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इन अवैध विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कार्यवाही न किये जाने से सिस्टम पर सवाल खड़ा हो रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



