लाखों की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब की तस्करी/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि एक लक्जरी फार्च्यूनर वाहन में हरियाणा से नेशनल हाईवे 2 से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जायी जा रही है। उसे निरीक्षक हरिनारायण पटेल मय स्वाट/सर्विलांस टीम के पीछा कर रहे हैं कि उक्त शराब तस्कर सकलडीहा की तरफ भागने लगा जिसे कोतवाली सकलडीहा एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा भोजापुर नहर पुलिया के पास घेराबन्दी कर उक्त फार्च्यूनर वाहन को रोककर अभियुक्त पंकज महतो पुत्र स्व0 उमेश महतो निवासी ग्राम हजपुरवां थाना रुनी सैदपुर जनपद सितामढ़ी बिहार को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 32 पेटी अवैध विभिन्न ब्रान्ड की अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर अनुमानित कीमत 8 लाख रुपया) बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं यह शराब गुड़गाँव हरियाणा के पास एक ढाबे से सोनू यादव के कहने पर पटना बिहार ले जा रहा था। सोनू यादव ने ही मुझे फार्च्यूनर वाहन उपलब्ध कराया था जिस पर मैंने कूटरचित फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी के लिए परिवहन कर रहा था। पूर्व में भी शराब तस्करी में जनपद औरंगाबाद से फरवरी 2023 में जेल जा चुका हूँ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाली सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, का0 विनय कुमार, का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 संदीप तिवारी, स्वॉट टीम चन्दौली में निरीक्षक हरिनरायण पटेल, हे0का0 आनन्द सिंह, हे0का0 राणा प्रताप सिंह, हे0का0 विजेन्द्र सिंह, हे0का0 राजेश यादव, हे0का0 प्रितम कुमार, सर्विलांस टीम के हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव, का0 अजीत सिंह, का0 गणेश तिवारी, का0 संदीप कुमार, का0 मनोज यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











