शिकायतों के निस्तारण में बर्दाश्त नहीं लापरवाही: जिलाधिकारी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग के 109 मामले ,पुलिस विभाग 12, विकास विभाग 27, विद्युत विभाग 15, खाद्य एवं रसद विभाग 24, कृषि विभाग 1, नगर पंचायत 2, समाज कल्याण विभाग 1, डूडा 1, सिचाई विभाग 1, बैंक 1, लोक निर्माण विभाग 1, चकबन्दी विभाग 2, वन विभाग 1, कुल मिलाकर 198 शिकायती पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से सम्बन्धित 14, समाज कल्याण 1. पूर्ति निरीक्षक 2 इस प्रकार कुल 17 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल करा दिया जाए किसी भी दशा में शिकायतों की पुनरावृत्ति ना होने पाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक, डा० सचिन वर्मा उप जिलाधिकारी फतेहपुर, रघुवीर सिंह क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिलापूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रावेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












