Homeझांसीमासिक बैठक में सपाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

मासिक बैठक में सपाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

मासिक बैठक में सपाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर किया मंथन

मुकेश तिवारी
झांसी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एक स्थानीय होटल में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव भोजला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सतीश जतारिया रहे। बैठक में उपस्थित स्थानीय नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठों व बेइमानों से लडाई है इसे बड़ी ही सूझबूझ से लड़ा जायेगा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता अभी से जुट जाये पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल से जनता को जागरूक करें, उन्होंने कहा की जल्द ही जिले में सैक्टर प्रभारीयों को नियुक्त किया जायेगा जिनका सीधा संवाद बूथ स्तर के पदाधिकारियों से रहेगा।

नई सपा है एवं नई दिशा में कार्य करने से निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव मे जीत सुनिश्चित की जायेगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई है जिसमें समाजवादी पार्टी लोहिया और अम्बेडकर के विचार जनता के बीच ले जाकर नेता जी मुलायम सिंह यादव के सपने को साकार करेगी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, सीताराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, धीरेंद्र सिंह, सनी यादव, पूर्व छात्रसंघ जवाहर सिंह, विजय चोरिया, विजय कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, संजय पाल ने भी विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर अमित यादव, कीर्ति वर्ण कुशवाहा, रामजीवन तिवारी, एड शैलेंद्र वर्मा, वंदना पटेल, रानी, ममता, सरोज देवी, कुसुम देवी, पुष्पा शिवहरे, भगवती कुशवाहा, रीना यादव, सीमा त्रिपाठी, मीरा, आरती सहित अनेक सपाई मौजूद रहे। बैठक का संचालन आरिफ खान ने किया। अन्त में विजय कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read