HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रिवाल्वर के साथ युवक का फोटो वायरल

JAUNPUR NEWS : रिवाल्वर के साथ युवक का फोटो वायरल

JAUNPUR NEWS : रिवाल्वर के साथ युवक का फोटो वायरल

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र पट्टीनरेन्द्रपुर गांव निवासी युवक का रिवाल्वर के साथ फोटो शूट कराना महंगा पड़ गया। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कथित तौर पर पट्टीनरेन्द्रपुर ग्राम प्रधान का पुत्र जैश लाल शौकवश किसी की रिवाल्वर हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने के बाद उसे वाट्सएप पर वायरल कर दिया।

सोशल साइट्स पर वायरल फोटो के सम्बन्ध में स्थानीय ब्यक्ति द्वारा पुलिस उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई थी। जब रिवाल्वर के साथ वायरल फोटो की सूचना पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थानीय थाने पर हुई तो पुलिस हरकत में आ गयी। फिलहाल देर शाम तक पुलिस द्वारा प्रकरण में कोई कार्रवाई नही की गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read