सांसद ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल
जीपी वर्मा
बाराबंकी। लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के अंतर्गत विधानसभा रामनगर के महादेवा ऑडिटोरियम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने 300 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण क्षेत्र के निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी तथा एम.एल.सी अंगद सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया।
उपस्थित लाभार्थियों से चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी सरकार के यशश्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ठण्ड से बचने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल के साथ-साथ जगह-जगह अलाव भी जलाएं जाये। सांसद ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष महादेवा शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान राजन तिवारी, स्वतंत्र सिंह, सोनू सिंह, शिवकुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर, कानूनगो तथा लेखपाल उपस्थित रहें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











