‘सूरा सो पहचानिए, जे लरे दीन के हेत’ से गूंजा नगर
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले बीर खालसा ग्रुप में दिखाया शौर्य युद्ध कौशल
हुस्न पंजाब पाइप बैण्ड, केसरी दस्तारों में सजे सिख बच्चे रहे आकर्षक का केन्द्र
8 फिट की लम्बाई वाले जगदीप सिंह को देख लोगों में रही उत्सुकता
अब्दुल शाहिद
बहराइच। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के निमित्त ऐतिहासिक नगर कीर्तन जिसमें आकर्षण का केंद्र अमेरिका की धरती पर अपना करतब दिखाने वाले और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले कवलजीत सिंह का ग्रुप बीर खालसा और लगभग 8 फुट के जगदीप सिंह रहे। पंजाब का पाइप बैंड हुस्न पंजाब दा हीरा सिंह ग्रुप आकर्षण का केंद्र रहा।

गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया ने बताया की दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन पर्व के निमित्त भव्य शोभायात्रा फूलों से सजी अलौकिक पालकी में श्री गुरुग्रंथ साहब जी की अगवानी में पांच प्यारों के साथ पीपल चौराहा से घंटाघर,छावनी,अग्रसेन चौक, डिगिहा तिराहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पीपल चौराहा पहुंची जिसमें गौरा,धनौली, डीहवा, मटेरा हीरा सिंह पुरवा, बलरामपुर की संगत भी शामिल हुई।
हजूरी रागी भाई गुरमीत सिंह जी ने शब्द कीर्तन करते हुए व हेड ग्रंथी जानी विक्रम सिंह जी ने गुरुद्वारे पहुंचकर अरदास की। छोटे-छोटे बच्चों ने केसरिया दस्तार सजा के बोले सो निहाल के जयकारे लगाए। नगर कीर्तन में जगह जगह पर सामाजिक संस्थानों और सिखों की तरफ से चाय नाश्ते का स्टॉल लगाया गया। शोभा यात्रा के समापन के बाद गुरु का अटूट लंगर चला।
इस अवसर पर संरक्षक मनजीत सिंह शंपी, जगनंदन सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, आत्मजीत सिंह, मीडिया प्रभारी परविंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, डा. बलमीत कौर, गुरमीत सिंह, हरमिंदर सिंह, पवनप्रीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कौर, बलजीत कौर, मोहन सिंह, दलजीत कौर, गुरबख्श कौर, गुरजीत कौर, रामेंद्र कौर, हरजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











