HomeChitrakoot5 जनवरी को कार्यालय/प्रतिष्ठान यथावत खुलेंगे

5 जनवरी को कार्यालय/प्रतिष्ठान यथावत खुलेंगे

5 जनवरी को कार्यालय/प्रतिष्ठान यथावत खुलेंगे

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 28 दिसंबर के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह जयंती 5 जनवरी दिन गुरुवार को कार्मिक तथा प्रशिक्षण मंत्रालय भारत सरकार के वर्ष 2023 के अवकाश से संबंधित कार्यालय ज्ञाप के अनुसार अंकित न होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।

उक्त के क्रम में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह जयंती 5 जनवरी दिन गुरुवार को घोषित अवकाश को एतद्द्वारा निरस्त किया जाता है। इस कारण उक्त तिथि को समस्त कार्यालय, शासकीय प्रतिष्ठान यथावत खुले रहेंगे। तदनुसार सभी द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read