Homeप्रतापगढ़विधायक बाबागंज ने पाइप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

विधायक बाबागंज ने पाइप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

विधायक बाबागंज ने पाइप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजनान्तर्गत निर्मित पाइप पेयजल योजना ‘पटना’ का निरीक्षण विधायक बाबागंज विनोद सरोज ने किया। उन्होंने जलकल परिसर में निर्मित पम्प हाउस, शिरोपरि जलाशय, सोलर पैनल एवं अन्य कार्यों को देखा जो समस्त कार्य पूर्ण कर लिये गये है। पाइप पेयजल योजना से पटना ग्राम पंचायत के सभी 08 मजरों में सप्लाई किया जा रहा है। योजना अंतर्गत नलकूप 1 नग, पम्प हाउस 1 नग, शिरोपरि जलाशय 150 किली/12 मी सोलर पैनल 14 किलोवॉट, जनरेटर 15 केवीए, पाइप लाइन 17.91 किमी0, हाउस कनेक्शन 384 नग कराया गया है। विधायक विनोद सरोज ने ग्रामवासियों से संवाद किया तो ग्रामवासियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई रेगुलर होती है। उनके द्वारा जलकल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विधायक ने निर्देशित किया कि ग्रामवासियों को शेष गृह संयोजन का कार्य पूर्ण व लीकेज मरम्मत कराते हुए पेयजल सप्लाई रेगुलर एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित कराये एवं कोई समस्या होने पर उसका तत्काल निस्तारण कराये। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) तौसीफ अहमद, जूनियर इंजीनियर मो0 असद, कार्यरत फर्म के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर देरासरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read