मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र 40 पुत्र मेडीलाल मौर्या देर शाम अपने घर के अंदर इनवर्टर में प्लग रहा था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर ले गये जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी गुड्डी, बेटा अतुल और बेटी कोमल का रो-रोकर बेहाल है। घटना से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्यवाई की जा रही है।





