तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। बेहतर शिक्षा का जो सपना मोदी जी ने संजोया थाख् आज ग्रामीण अंचल में संचालित होने वाले विद्यालय उन सपनों को साकार कर रहे हैं। उक्त आत्मिक उद्गार भगवन्तनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव मलयपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव के दौरान व्यक्त किया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मलयपुर कम्पोजिट विद्यालय सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर तहसील में बेहतर कर रहा है। विद्यालय के शिक्षक अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे है। विद्यालय तक पहुंचने वाले सम्पर्क मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर बनवाने की घोषणा की व विद्यालय में बच्चों के लिए इनवर्टर लगवाने की भी बात कही। विद्यालय परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि जहां मेरी मदद की आवश्यकता हो निःसंकोच अवगत कराएं हर सम्भव प्रयास कर अवश्य पूर्ण करूँगा।
कार्यक्रम में पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने अभिवावकों से बच्चो को स्कूल भेजने हेतु अपील किया। साथ ही 6 से 14 वर्ष के बच्चो को खोज कर उनके समीपवर्ती स्कूल में दाखिला कराने पर बल दिया। उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को रोज स्कूल भेजने के लिए भी प्रोत्साहित किया। संचालन सहायक शिक्षक आशीष दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, रामबदन प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान शिक्षक अजीत सिंह, अशोक सूर्यवंशी, संकल्प मिश्रा, सोनू बाजपेयी, दीपक वर्मा, राजीव सचान, संगीता गौतम, कन्हैया सिंह, शुभम शुक्ला, सुखनन्दन, काली चरण, मुकेश सचान, शुभम बक्सर, गोपाल, आरती, सरोज, रीता, सविता, रामेश्वरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।