Homeबाराबंकीपति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिनों ने रखा व्रत

पति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिनों ने रखा व्रत

पति की लम्बी उम्र के लिये सुहागिनों ने रखा व्रत

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। करवा चौथ एक ऐसा त्यौहार है जिसका इंतजार सभी विवाहित महिलाओं को रहता है। इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों सजी महिलाओं पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। हिन्दू मान्यता के अनुसार करवा चौथ महज एक व्रत न होकर पति पत्नी के रिश्ते का एक जश्न होता है। यह व्रत दाम्पत्य जीवन की मर्यादा और स्नेह के अनोखे संतुलन को हमेशा कायम रखता है। नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुहागिन महिलाओं द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ करवा चौथ का निर्जल व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी गई। इस व्रत के लिए महिलाओं द्वारा सप्ताह भर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। उगते हुए चाँद को देखकर इस व्रत का पारायण किया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read