HomeJaunpurएसडीएम के दो परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षक मिले गायब

एसडीएम के दो परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षक मिले गायब

एसडीएम के दो परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षक मिले गायब

बच्चों से प्रश्न पूछकर स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी (जालौन)। प्राथमिक शिक्षा की हकीकत को परखने के लिए उपजिलाधिकारी सुशील सिंह ने सोमवार को कदौरा विकास खंड के कठपुरवा तथा सुजानपुर के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से सवाल जबाब किये। जबाब सही मिलने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी राजेश पांडेय के निर्देशन के अनुरूप सीओ कालपी के साथ परिषदीय विद्यालय कठपुरवा में उपजिलाधिकारी सुशील सिंह औचक तरीके से पहुंचे। एसडीएम ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषय में प्रश्न पूछे। बच्चों के सही जबाब देने पर अधिकारियों ने संतोष व्यस्त किया। उपजिलाधिकारी ने शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने विद्यालयों में बनने वाले मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय सुजानपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बारीकी से विद्यालय का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता ठीक रखी जाए तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढायी जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read