विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगायी फांसी, हुई मौत
बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर के मोहल्ला शम्भू नगर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार नेहा पत्नी यादवेंद्र सिंह निवासी शम्भू नगर 22 वर्ष का विवाह दो माह पूर्व हुई थी। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। विवाहिता घर में अकेली थी। महिला ने खुद को कमरे में बद कर फांसी के फंदे पर झूल गई।
जब ससुराल पक्ष के लोग लौटे तो घर में उन्होने आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तत्काल मुहल्ले के लोगों की सहायता से किसी तरह से घर में घुसे तो महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। इस संबंध में सीओ कमलेश कुमार ने कहा कि एक विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















