लापता युवती तक पहुंची पुलिस, परिजनों के खिले चेहरे
जयशंकर दुबे एडवोकेट/अनिल अग्रहरि
करौंदीकला, सुल्तानपुर। बीते माह लापता युवती का थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद ही सक्रिय हुई पुलिस ने लापता युवती को बरामद कर लिया है। मामला करौंदीकला थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां 27 जून को परिजनों ने काल्पनिक नाम पूजा के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने युवती के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई थी।
थानाध्यक्ष करौंदीकला मो. अकरम खान ने टीम का गठन कर युवती तलाश शुरू करवा दी। वहीं क्षेत्र में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष को लापता युवती के देखे जाने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष ने बिना देरी के महिला कांस्टेबल के साथ युवती को करौंदीकला थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। वहीं युवती के मिल जाने की सूचना जब पुलिस ने परिजनों को दी तो मानो परिजनों के खुशी का ठिकाना ना रहा। पुलिस मामले में जांच पड़ताल बाद परिजनों को सुपुर्द करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















