HomeJaunpurJaunpur News : गरीबों के उत्थान से ही राष्ट्र का विकास सम्भवः...

Jaunpur News : गरीबों के उत्थान से ही राष्ट्र का विकास सम्भवः डा. उमेश

Jaunpur News : गरीबों के उत्थान से ही राष्ट्र का विकास सम्भवः डा. उमेश

Jaunpur News The development of the nation is possible only by the upliftment of the poor Dr. Umesh

प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने लोगों को किया जागरूक

डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर विकास खण्ड परिसर में गरीब मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान से हीं राष्ट्र का विकास सम्भव है। राष्ट्र के विकास के लिए सभी लोगों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने मेले का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता भोले सिंह एवं हृदय नारायण शुक्ल ने भी भाजपा की नीतियों के प्रति लोगों लोगों जागरूक किया।

मेले में खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 5 उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किए गए तथा नए राशन कार्ड के 20 तथा यूनिट वृद्धि हेतु 34 आवेदन प्राप्त किए गये। पशुपालन विभाग द्वारा परामर्श, औषधि वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड, मलेरिया, मधुमेह एवं डेंगू की जांच तथा कोविड टीकाकरण करने के अलावा 182 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधि प्रदान की गई। मेले में ऋण वितरण, कृषि यन्त्रीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत अन्य विभागों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी बलबीर सिंह, एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, सन्दीप यादव, हरिश्चन्द्र यादव, सौरभ मिश्रा, बृजेश शुक्ला तथा विकास खण्ड के सम्बन्धितअधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read