Jaunpur News : शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न
- Jaunpur News: Monthly meeting of teacher’s complex concluded
मछलीशहर, जौनपुर। शिक्षक संकुल की मासिक बैठक न्याय पंचायत राजापुर पकड़ी में हुई जहां एआरपी शिवाकांत तिवारी व अमला प्रसाद यादव ने शिक्षक संकुल का मार्गदर्शन करते हुए प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए न्याय पंचायत के विद्यालय में होने वाले शैक्षणिक कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दिया।

साथ ही जोर दिया गया कि प्रेरणा सूची, तालिका, शिक्षक डायरी, ई-पाठशाला रजिस्टर, समृद्ध माड्यूल, बाल संसल का गठन प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया जाय। उक्त आयोजन प्राथमिक विद्यालय कादनपुर के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल संजीव यादव, लक्ष्मीशंकर गुप्ता, मंद्रिका मौर्या आदि उपस्थित थे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






