Jaunpur News : संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का निरीक्षण कर दिया निर्देश
Jaunpur News Joint Director Health inspected the CHC and instructed
केराकत, जौनपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य वाराणसी एसके उपाध्याय ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आकस्मिक सेवाओं का गहन निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की। अपर निदेशक ने निरीक्षण के दौरान तैनात कर्मचारियों से उनके कार्य के बारें में पूछा। इसके बाद ड्यूटी पर एक एनम से पूछा कि अपनी सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की हो जिस पर एएनएम ने बताया कि सेनेटाइजर, गलब्स और मास्क है।

संयुक्त निदेशक ने अचानक विपरित परिस्थितियों के लिए बनाए गये बेड वेन्टीलेटर का निरीक्षण किया और बताया 13 बेड पर सेन्ट्रल आक्सीजन की व्यवस्था है जबकि अन्य 37 बेड पर आक्सीजन कन्स्ट्रेटर से सप्लाई दी गयी है। सभी कर्मचारी उसके तकनिकियों के जानकार है। विपरित परिस्थितियों में मरीजों का इलाज करने में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त है।
उन्होंने बताया कि एक्सरे मशीन पुराघ्नी हो चुकी है, उसके स्थान पर डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था के सलाह दी गयी है। इसके अलावा साफ सफाई के आवश्यक निर्देश दिए गये है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. श्रुतिकीर्ति श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी आदि रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






