HomeJaunpurJaunpur News : समाजसेवी अजीत ने रेलवे के दोहरी नीति के खिलाफ...

Jaunpur News : समाजसेवी अजीत ने रेलवे के दोहरी नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध

Jaunpur News : समाजसेवी अजीत ने रेलवे के दोहरी नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध

पूर्वोत्तर रेलवे से जारी नोटिफिकेशन की जांच रेल मंत्रालय से करवाने की उठी मांग
चंदवक, जौनपुर। ट्रेनों के ठहराव को लेकर सियासत थमने का नाम ही नही ले रहा है। हालाकि डोभी स्टेशन पर बुधवार की देर शाम मछलीशहर बीपी सरोज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सुहेलदेव ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है तो वहीं स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अजीत सिंह को नजरंदाज किये जाने को क्षेत्र ने चर्चाओं का माहौल गर्म है जिसके बाद अजीत अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गुरुवार की दोपहर डोभी स्टेशन पर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताये। साथ ही बताया कि जिस तरह पूर्वित्तर रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर 7 सितंबर को सुहेलदेव के ठहराव की बात कही थी जिसको लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी। फिर अचानक छः सितंबर की शाम को डोभी स्टेशन को नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि सुहेलदेव का ठहराव सात सितंबर को नहीं, बल्कि 14 सितंबर को होगा।

रेलवे द्वारा पत्र जारी कर सांसद बीपी सरोज को स्टेशन पर पहुंच ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि रेलवे के दोहरी नीति पर सवालिया निशान खड़ा करता है कि जब सात सितंबर को ट्रेन का ठहराव होना था तो अचानक 14 सितंबर को क्यों किया गया और किया गया तो छः सितंबर को मीडिया में खबर को क्यों प्रकाशित नही की गई क्योंकि सात सितंबर को ट्रेन के ठहराव की खबर पढ़कर स्टेशन पर ट्रेन पड़ने के लिये भारी तादात में यात्री पहुंचे थे, मगर ट्रेन के ठहराव न होने की खबर पाकर आनन—फानन जौनपुर—औड़िहार जाने को यात्री मजबूर हो गये। उन्होंने कहा कि क्या रेलवे सांसद के तालियों के गड़गड़ाहट के लिए 14 सितंबर को ट्रेन का ठहराव किया गया था जिसको लेकर बहुत जल्द ही मैं खुद रेल मंत्रालय व रेलमंत्री से मिल रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन की जांच करवाकर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे।

आखिर किसी के कहने पर ट्रेन के ठहराव की तारीख बदली गई? जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्रक सौप जांच करवाने की मांग की जायेगी। अजीत सिंह ने बताया कि डोभी का लाल वही होगा जो क्षेत्र के हितों की बात करेगा। अगर जो शेष मांगे बची हुई है। अगर पूरी नहीं हुई तो पक्ष और विपक्ष दोनों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए पक्ष विपक्ष के मंडल से लेकर बूथ लेवल तक के साथ क्षेत्रीय विधायक को मेरा आग्रह है कि इस मुहिम का हिस्सा बने ताकि क्षेत्र की जनता समेत गैर जनपद के जनता को सहूलियत मिल सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read