Jaunpur News : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
963148
Jaunpur News : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित मिश्र द्वारा स्थानीय थाना में पंजीकृत मुकदमा के वांछित अभियुक्त परमानंद उर्फ छोटू गौड़ पुत्र मुन्ना लाला गौड़ ग्राम ताड़ी दल्लीपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गुरुवार को नाऊपुर झूला फैक्ट्री से गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम से उपनिरीक्षक रोहित मिश्र, उपनिरीक्षक देवचरन यादव व हे0का0 नरेंद्र मोहन शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।