Jaunpur News : 17 सफर को निकाला गया 72 ताबूत व अलम का जुलूस
96358
Jaunpur News : 17 सफर को निकाला गया 72 ताबूत व अलम का जुलूस
जौनपुर। नगर में 17 सफर का कदीम जुलूस गुरुवार को निकाला गया। इमामबाड़ा मीर घर में दोपहर में मजलिस हुई जिसमें मर्सिया मोहम्मद अब्बास जरी व शाहिद ने पढ़ा जिसके बाद अलम 72 ताबूतों, दुलदुल का जुलूस निकाला गया। सभी का तआरुफ़ ज़ाकिर ए अहलेबैत कैंसर नवाब ने कराया। जुलूस अकबर के इमामबाड़ा तक गया और पुनः इमामबाड़ा मीरघर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान हज़ारों अजादार मौजूद थे। मीरमस्त में मरहूम मोहम्मद मेंहदी लड्डन के आवास स्थित इमाम बारगाह से 17 सफर का कदीम जुलूस निकाला गया।
जुलूस नवाब युसूफ रोड, उर्दू बाजार होते हुए कंचन बीबी के इमाम बारगाह में समाप्त हुआ। इसके पहले मजलिस का आगाज सैय्यद गौहर अली ज़ैदी ने सोजख्वानी से किया। पेशखानी शोहरत जौनपुरी व मेंहदी शिराज़ी ने किया। संचालन बिलाल हसनैन ने किया। कश्मीर से आये मौलाना गुलाम रसूल नूरी ने मजलिस को खेताब करते हुए कहा कि करबला में इमाम हुसैन के छोटे भाई हजरत अब्बास ने अपनी भतीजी जनाबे सकीना की प्यास बुझाने के लिए नहरे फरात पर कब्जा कर भतीजी को पानी पिलाने के लिए रवाना हुए यजीदी फौजो ने उन्हें घेर कर शहीद कर दिया। पूरी दुनिया में हजरत अब्बास जैसा भाई कोई पैदा नहीं हुआ। जुलूस में अंजुमन हुसैनियां, कौसरिया, सज्जादिया, जाफरिया, जाफरी, हैदरी, शम्मे हुसैनी नौहा मातम करती हुई जुलूस को लेकर मीरमस्त, नवाब यूसुफ रोड होते हुए इमाम बारगाह कंचन बीबी पहुंची। यहां भी एक तकरीर हुई जिसके बाद शबीहे तुरबत को अलम मुबारक से मिलाया गया। इस मौके पर ताबिश, मीसम अली, अजमी मेंहदी,डा. इंतेजार मेहदी, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।