Jaunpur News : रंजिश में सहपाठी ने छात्र को पिटवाया
963162
Jaunpur News : रंजिश में सहपाठी ने छात्र को पिटवाया
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बम्बावन निवासी अंकित कुमार 17 वर्ष को उसके सहपाठियों ने किसी बात को लेकर विद्यालय से घर आते समय बुरी तरह पीटकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित विद्यालय से घर जाने के लिये जैसे ही निकला कि घात लगाये अन्य छात्रों ने लात घुसे और डण्डे से अंकित को बुरी तरह पीट दिया। मौके पर एक छात्र को पकड़ लिया गया।
वही जब उलाहना लेकर अंकित के पिता जोखन प्रसाद उसके घर गए तो वहां उपस्थित लोगों ने भी जोखन और अंकित के साथ मारपीट कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुँच पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।