HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चौकियां धाम के भजन संध्या में निरहुआ व आम्रपाली...

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम के भजन संध्या में निरहुआ व आम्रपाली ने लगायी हाजिरी

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम के भजन संध्या में निरहुआ व आम्रपाली ने लगायी हाजिरी

माता रानी के दरबार में टेका मत्था, जयघोष से गूंज उठा वातावरण
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव के अन्तिम दिन भोजपुरी फिल्म के स्टार कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे का आगमन हुआ। दोनों ने शीतला माता मन्दिर में मत्था टेका। वहीं अपने चहेते कलाकार के बीच दर्शक एक झलक पाने के लिए उत्साहित नज़र आए।संध्या जागरण कार्यक्रम में पहले से ही दर्शकों की भारी भीड़ खचाखच भरी थी। पंडाल के बहार भी दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा रहा। भारी भीड़ देखकर हजारों महिलाए पुरुष बच्चे वापस आकर चले गये। कार्यक्रम आयोजक भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने बताया कि दोनों कलाकारों ने मां शीतला के चित्र पर धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता आशीष माली के जौनपुर नगरिया में शीतला मंदीरिया के गाने पर सहयोगी कलाकार सीमा चौधरी के साथ शानदार गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। निरहुआ व आम्रपाली ने भी हे राजा हमके चौकियां धाम घुमा द चल के चौकियां धाम दर्शन करा द शीतला माई के दर्शन करा द की शानदार प्रस्तुति की। गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने अपने भजनों से शानदार प्रस्तुति की। लखनऊ से आए गायक कलाकार अंगद राम ओझा ने भक्तिमय कहरुवा धुन से श्रोताओं को भाव—विभोर कर दिया।

वाराणसी से पधारीं अंजली उर्वशी ने देवी गीत पचरा गाकर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष लाइन बाजार आदेश त्यागी व चौकियां धाम चौकी इंचार्ज चंदन राय अपने सहयोगी पुलिस दल के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इस अवसर पर राधारमण तिवारी, गौरव तिवारी, मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, शीतला मंदिर महंत विवेकानंद पंडा, विवेक सेठ, अमरदेव माली, अमित माली, शिवम मौर्या, चंदन सेठ, मनोज माली, श्याम लाल माली, अमित माली, रिंकू श्रीवास्तव, पूनम माली, मनीयोगिता तिवारी, लालमनि माली, मनोज मौर्य, मोनी पंडा, सूरज सेठ, टप्पू पंडा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक आशीष माली ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read