HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में 'नेकी घर' टीम ने भक्तों में...

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में ‘नेकी घर’ टीम ने भक्तों में बांटा प्रसाद

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में ‘नेकी घर’ टीम ने भक्तों में बांटा प्रसाद

जरूरमतन्दों के लिये हमेशा खड़ी हमारी टीम: लता सर्वेश मौर्य
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में आयोजित श्रृंगार महोत्सव में नेकी घर टीम द्वारा प्रसाद वितरण किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण कर नेकी घर के कार्योंं को सराहना किया। इस मौके पर नेकी घर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लता सर्वेश मौर्य ने बताया कि तीन दिन तक मां का श्रृंगार महोत्सव हुआ जहां सौभाग्य है कि हमारी महिला टीम द्वारा प्रसाद वितरण निरंतर श्रद्धालुओं में किया गया।

श्रद्धालुओं के साथ अतिथियों एवं प्रशासन के लोगों ने भी मां का प्रसाद ग्रहण किया। मां के आशीर्वाद स्वरुप लोग प्रसाद ले लेकर अपने घरों को भी गये। टीम के महिला सहयोगी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने बताया कि मां के दरबार में जो कोई आता है, वह खाली हाथों नहीं जाता। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मानी जाने वाली मां शीतला के दरबार में आज प्रसाद वितरण कर हमारी नेकी घर की टीम धन्य हो गई। गरीब, अनाथ, बेसहारा, वृद्ध लोगों के मदद में सदैव तत्पर रहने वाली नेकी घर की टीम मां के दरबार में भक्तों को सेवा में जुटी। लोगों में प्रसाद वितरण कर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अंशी साहू, सोनम मौर्या, किरन विश्वकर्मा, लाली, रिचा, कुसुमलता, सोनी मौर्या, अंजलि अग्रहरी, रीना के साथ विशाल सोनकर, कमलेश, जितेंद्र शर्मा, डब्लू सिंह, संदीप यादव, दीपक यादव (ग्राम पंचायत सचिव), हरिश्चंद्र यादव, चंदन, मनीष कल्लू, सुधीर, धर्मेंद्र, जिया लाल, जंग बहादुर मौर्य, बबलू आटा चक्की, महेंद्र चक्की, सूरज सेठ, मोनी पंडा, राजेश पंडा, बच्चू साहू, कुंदन, अतुल, संदीप, सुशील, बंटी, मुन्ना प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read