Jaunpur News : ब्लाक सभागार में गरीब कल्याण मेला आयोजित
Jaunpur News Garib Kalyan Mela organized in Block Auditorium
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सभागार में गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां क्षेत्र से आये मॉडल किसानों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये उन्हें सम्मानित किया गया। बता दें कि शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में किसान गरीब मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे। मेला कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों मॉडल किसानों ने प्रदर्शनी लगाया था।

विधायक श्री सिंह ने किसानों व ग्राम प्रधानों को सरकार को महत्वपूर्ण योजनाओं को बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब तबके से लेकर हर पात्रों तक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, दिव्यांग व वृद्ध महिलाओं को पेंशन तथा जिनके घर पर लकड़ी के सहारे भोजन बनते थे, उन्हें गैस चूल्हा देने का कार्य किया गया है। साथ ही विधायक ने 6 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देते हुये क्षेत्र के मॉडल किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्य, ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ रवि सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, राजेश कुमार, एडीओ आईएसबी रामश्री, हरिश्चंद्र मौर्य, प्रह्लाद यादव, चन्द्रशेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796






