Jaunpur News : कायस्थ महासभा ने थैंक्स गॉड पिक्चर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
963173
Jaunpur News : कायस्थ महासभा ने थैंक्स गॉड पिक्चर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अक्टूबर को आने वाली फिल्म थैंक्स गॉड में हमारे आराध्य देवता भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज को जिस तरह की वेशभूषा एवं मजाकिया अंदाज एवं अर्धनग्न वालों के साथ खड़ा करके मजाक उड़ाया गया है, ऐसे कृत्य को कायस्थ समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। महासभा के पदाधिकारियों द्वारा थैंक्स गॉड के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
उन्होंने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने आह्वान किया कि यदि इस फिल्म पर रोक नहीं लगी तो पूरे देश प्रदेश वह जिलों में एक साथ धरना प्रदर्शन पुतला दहन किया जाएगा और फिल्म का बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे कृत्य के लिए फिल्म निर्माता, कहानी लेखक एवं अभिनेता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। इसके पहले कपिल शर्मा ने गलती की थी। उनके द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का मजाक उड़ाया गया था जिसके लिए वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। इस तरह की बातें अब कायस्थ समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा कि कोई उनके आराध्य देवता का मजाक उड़ाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।