HomeJaunpurनव वर्ष पर दूसरी बार किया गया सफल पुरातन छात्रों का सम्मान...

नव वर्ष पर दूसरी बार किया गया सफल पुरातन छात्रों का सम्मान | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

नव वर्ष पर दूसरी बार किया गया सफल पुरातन छात्रों का सम्मान | #TejasToday

नव वर्ष पर दूसरी बार किया गया सफल पुरातन छात्रों का सम्मान | #TejasToday

डोभी, जौनपुर। सफल पुरातन छात्रों को उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित किए जाने की अनोखी पहला रंग ला रही है। इस कड़ी में नववर्ष 2021 के पहले ही दिन 1 जनवरी को डोभी के हरिहरपुर में दूसरी बार पुरातन छात्रों को शाल व प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिहरपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा यह अनोखी पहल उन सफल छात्रों को उनके प्राथमिक विद्यालय से पुनः जोड़ने का एक प्रयास है। इस कड़ी में हर महीने सफल पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जारहा हैं। इस कड़ी में यह दूसरा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। सम्मानित किए गये छात्रों में डोभी के प्रमुख व्यवसायी लालजी बरनवाल ने विद्यालय में अभिलेखों के रख रखाव हेतु लोहे की आलमारी देनें की घोषणा की ।

सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित हुये पुरातन छात्र | #TejasToday

अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को चाहिए कि वें अपने बच्चों को परिषदिय विद्यालय में दाखिला दिलाए जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास कि नींव डाली जाती है। निजी स्कूलों के प्रति आगाह करते हुए ,बताया कि बाहरी चकाचौंध, महंगी फीस और ऊंची इमारतें आप के बच्चों को सफलता नहीं दिला सकती। स्वामी विवेकानंद, गांधी जी, ईश्वरचंद विद्यासागर, सर्वपल्ली राधाकृष्णन व एपीजे अब्दुल कलाम की प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूलों में हुयी थी। ग्राम प्रधान शिवबालक यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने छात्रों की सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणास्पद बनें तो इस आयोजन का मकसद सफल हो जाएगा। जिस स्कूल में प्राथमिक शिक्षा मिली, उसी स्कूल में सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। यह सौभाग्य सभी लोगों को नहीं मिलता। योगी सरकार प्राथमिक विद्यालयों को हर स्तर पर आधुनिक एवं उच्चस्तरीय बनाना चाहती है। सम्मानित होने वाले पुराने छात्रों के अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अगनू प्रजापति, प्रधानाध्यापक अशोक सिंह, सूर्यभूषण पाण्डेय, ठाकुर प्रसाद, विनय सिंह, चंद्रभूषण, मंगला, महेंद्र, उदय पाण्डेय सहित गांव के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read