HomeJaunpurउत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना ही बैंक का उद्देश्यः शाखा प्रबंधक |...

उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना ही बैंक का उद्देश्यः शाखा प्रबंधक | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना ही बैंक का उद्देश्यः शाखा प्रबंधक | #TejasToday

उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना ही बैंक का उद्देश्यः शाखा प्रबंधक | #TejasToday

डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा पट्टीनरेंद्रपुर में प्रबंधक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शाखा परिसर में ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों को बैंकिंग सम्बन्धी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना तथा नयी तकनीक व योजनाओं की जानकारी प्रदान करना हमारी शाखा का मूलभूत उद्देश्य है। भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप डिजिटल व कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है।

नव वर्ष पर दूसरी बार किया गया सफल पुरातन छात्रों का सम्मान | #TejasToday

कृषि ऋण, के.सी.सी. डेरी, एक्सप्रेस क्रेडिट ऋण, होम लोन, मुद्रा लोन, कार लोन आदि की सुविधाएं सहजता के साथ शाखा में प्रदान की जा रही हैं। साथ ही ग्राहकों को समय-समय पर अन्य बैंकिंग सेवाएं भी दी जा रही है। गोष्ठी का संयोजन कर रहे वरिष्ठ सहायक समर कुमार पाढ़ी ने उपस्थित खाताधारकों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति सचेष्ट करते हुए ए.टी.एम. पिन, पासवर्ड व अपने खाते की जानकारी फोन पर किसी को भी न बताने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस समय जालसाज प्रकृति के लोग ग्रामीण अंचल के ग्राहकों से फोन द्वारा उनके एटीम कार्ड व खाते से संबंधित जानकारी लेकर उनके खाते से धन आहरित कर लेते हैं, इस संदर्भ में लोगों को जानकारी देने तथा जागरुक करने की आवश्यकता है। बैंक का कोई अधिकारी/कर्मचारी कभी भी फोन से खाता धारक के खाता संख्या एटीएम नंबर, पिन नंबर आदि की जानकारी नहीं मांगता। प्रबंधक ने गोष्ठी में आगन्तुक खाताधारकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर परीक्षित सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, संजय, सोनू सिंह, कमलेश चन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, विमलेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read