HomeJaunpurसेनापुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित हुये पुरातन छात्र | #TejasToday

सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित हुये पुरातन छात्र | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित हुये पुरातन छात्र | #TejasToday

सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में सम्मानित हुये पुरातन छात्र | #TejasToday

केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चयनित किये गए आदर्श गांवों में हर महीने के एक तारीख को गांवों से पढ़कर जो लोग देश के लिये अपनी सेवाएं दे रहे उन्हें सम्मानित किया जाय। इसी कड़ी में सेनापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पुरातन छात्र समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत के अध्यक्ष संजय सिंह, एआरपी शांत सिंह व मिथिलेश सिंह रहे। पुरातन छात्रों में अखिलेश सिंह (पोस्ट मास्टर), आशुतोष सिंह (शिक्षक), अमरनाथ (शिक्षक), जय प्रकाश (शिक्षक), योगेंद्र कुमार (शिक्षक) को मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशा देवी (प्रधानाध्यापक), अर्चना सिंह (स. अध्यापक), धर्मेन्द्र (स. अध्यापक), कविता सिंह (स. अध्यापक), संजय सिंह (स.अ.), आँगनवाड़ी कार्यकत्री ममता सिंह, कंठश्री, रामप्यारी, निर्मला आदि मौजूद रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read