हाई कोर्ट के निर्णय पर वित्तरहित कर्मियों ने जताई खुशी
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। राज्य के इण्टरमीडिएट कॉलेजों को फिर से सम्बद्धता लेने के लिए निरीक्षण शुल्क जमा करने तथा अन्य कार्रवाई को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से जारी सभी निर्देशों को निरस्त करने के एकलपीठ के फैसले को डबल बेंच ने भी बरकरार रखा है। कोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया।
जिससे विभिन्न सम्बद्धता प्राप्त कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। वित्तरहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सह वारसी कॉलेज पाण्डेयगंगौट के प्राचार्य डॉ. बिपिन सिन्हा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के इस फैसले से सभी सम्बद्ध कॉलेज प्रबंधन को काफी खुशी पहुँची है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










