राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद छह दिवसीय महा पदयात्रा का हुआ समापन
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। छह दिवसीय मगही महा पदयात्रा राजधानी पटना राजभवन मार्च कर राज्यपाल को मगही भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के संबंध में ज्ञापन सौपकर समापन किया गया। जिसमें मगध के नवादा समेत सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में मगही भाषी शामिल हुए।
इस मौके पर नवादा निवासी मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने कहा 2006 में बिहार के दोनों सदन बिहार विधानसभा और विधान मंडल से मगही भाषा के मुद्दे को पारित कर केन्द्र सरकार को भेजा गया है, फिर भी अब तक इस पर कोई ठोस कदम सरकार ने नहीं उठाया है। जबकि मगही आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सभी पैमाना पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हमलोग राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर यह बता दिया है कि अब हमलोग चुप बैठने वाले नहीं है।
अपनी मांग मनवाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से हमलोग का आन्दोलन चलता रहेगा जब तक मांग पुरा नही होता। समाजवादी लोक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु शेखर ने कहा हमारा पडोसी देश नेपाल में मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा मिल चुका है। हमारे देश की यय बिडम्बना है कि भाषा के लिए हमलोग को सड़क पर उतरना पड रहा है। केन्द्र सरकार खोला कान, दा मगही भाषा के सम्मान, जन-जन के अभिलाषा हे, मगही हमर भाषा हे जैसे नारो से राजधानी पटना के रास्तो पर गुंज रहे थे।
इस मौके पर रिचा झा, पंकज मिश्रा, उदय भारती, नरेंद्र सिह, पुजा रितु राज, किरन शर्मा, जयन्ती सिह, उपेन्द्रनाथ वर्मा, मिथलेश सिह, रजनीकांत, संतोष भरद्वाज, आदि सैकड़ों से भी जादे मगही भाषी सड़क पर अपनी आवाज बुलंद की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











