Homeप्रयागराजछुट्टा पशुओं से किसान परेशान, प्रशासन मौन

छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, प्रशासन मौन

छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, प्रशासन मौन
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। विकास खण्ड शंकरगढ़ के अंतर्गत नारीबारी अंचल के किसानों की हालत आवारा पशुओं की वजह से पस्त है। -रात धरती पुत्रों की दुर्दशा देखते बनती है।हाल ही में बमुश्किल से धान की रोपाई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें किसानों द्वारा अकूत लागत लगाकर खाद, बीज, जोताई और सिंचाई का प्रबंध किया गया। धान लगते ही कीटनाशकों एवं खरपतवार नाशकों का छिड़काव किया गया। इतना लागत लगाने के बावजूद भी किसान सारी रात टॉर्च लेकर अंधेरे धान के खेतों की रखवाली के लिए अभिशप्त है। न सर्पों का डर, न ही बिच्छू की चिंता, धान के लहलहाते खेतों पर घनी काली अंधेरी रातों में किसान बेबस होकर जान हथेली पर रखकर अदद फसल की रखवाली करता है। इस पर नीलगायों ने रही सही कसर पूरी कर दी। आख़िर इन लाचार किसानों का दर्द कौन सुनेगा?किसान किससे अपना दुखड़ा रोएं? न शासन-प्रशासन, न सरकार कृषकों की चीत्कार को सुनती है। कब तक हाथ पर हाथ धरे किसान अपनी इस दुर्दशा पर आंसू बहते बैठता आखिरकार बज्जड़ी, सलैया खुर्द, फ़ूलतरा, बैरिया, जारखोरी के किसान मजबूर होकर सैकड़ों की संख्या में चौकी नारीबारी पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें बताया गया कि ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को छुट्टा छोड़ दिया है जिससे उनकी संख्या दिन—ब—दिन बढ़ती जा रही है। रात्रि की आवारा पशुओं का झुंड फसल को चौपट कर देता है। लंबे नुकसान के बाद भी किसान अपने फसल को बचाने में लगा है और जिनके आवारा पशु छुटे हुए हैं। उनसे अगर बांधने के लिए बोला जाए तो गाली गलौज मारपीट पर आमादा हो जाते हैं जिसके डर से किसान बोल नहीं पा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read