Homeबहराइचजिलाधिकारी ने तहसील पयागपुर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसील पयागपुर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसील पयागपुर का किया निरीक्षण
विधायक पयागपुर संग फरियादियों से रूबरू हुईं डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। भूमि सम्बन्धित विवादों तथा विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित वादों के समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से तहसीलों के निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील पयागपुर पहुंचकर तहसील सभागार में पीठासीन अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व कोर्ट से सम्बन्धित अन्य कार्मिकों के साथ बैठक कर विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित वादों से सम्बन्धित प़ावलियों का अवलोकन करते हुए वाद के दाखिला एवं नोटिस निर्गम की तिथि, तामिला की तिथि, राजस्व निरीक्षकों व लेखपाल की आख्या प्रस्तुत करने की तिथि इत्यादि का जायज़ा किया।राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से बैठक के दौरान डीएम ने तहसील के ग्राम अकरौरा, तेंदुवा कबीर, अमदापुर, अरकापुर, ऐलो, कन्छर, त्रिकोलिया इत्यादि ग्रामों की राजस्व संहिता की धारा 34, 67, 24, 116, 33, से सम्बन्धित राजस्व वादों की पत्रावलियों का गहन निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि जिन पत्रावलियों में न्यायपूर्व विधिक कार्यवाही पूर्ण हो गई हो, उनके निस्तारण में किसी प्रकार का अनावश्यक विलम्ब न किया जाय।
बताया गया कि ग्राम अरकापुर अन्तर्गत धारा 67 से सम्बन्धित वाद पत्रावलियों का समयबद्धता से निस्तारण न किये जाने पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी ग्राम की एक ही धारा से सम्बन्धित कई पत्रावलियां हैं तो उनमें एक ही तिथि निर्धारित कर वादों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाय। डीएम ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि तामिला कार्य का रिव्यू करते रहें ताकि वादों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। डीएम ने निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा तामीला कराया जाय तथा धारा 116 व 34 से सम्बन्धित पत्रावलियों का निस्तारण निर्धारित समससीमा में किया जाय। डीएम ने एसडीएम, को निर्देश दिया कि वादों का ग्रामवार रिव्यू कर धारा 34, 67, 24, 116, 33, विशेषकर धारा 34, 67 व 24 से सम्बन्धित वादों का परीक्षण कर जिस गांव में ज्यादा पेंडेन्सी है वहां के अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाय। डीएम ने राजस्व वादों के सम्बन्धित समस्त पीठासीन अधिकारियों व अन्य सहायक कार्मिकों को निर्देश दिया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि यह पाया जाता है कि किसी राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों की शिथिलता के कारण वादों के निस्तारण में विलम्ब होता है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाय तथा प्रकरण को राजस्व परिषद के संज्ञान में भी लाया जायेगा।
तहसील पयागपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के साथ मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।तहसील पयागपुर के बार पदाधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट करते हुए तहसील परिसर की समुचित साफ-सफाई तथा प्रसाधन सुविधाओं का विकास करने का सुझाव दिया। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसील परिसर में पुरूष, महिला व दिव्यांगजनों हेतु शौचालय का निर्माण करा दें तथा परिसर में उगी हुई झाड़-झंखाड़ की साफ-सफाई करा दें। उल्लेखनीय है कि तहसील निरीक्षण के लिए डीएम के साथ गए सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह व प्रशिक्षु पीसीएस अंजली यादव ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई का जायज़ा लिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, तहसीलदार धमेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव व हरिशंकर पटेल, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read