नहर में डूबे शिवभक्त की लाश बरामद

नहर में डूबे शिवभक्त की लाश बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलज़ार अहमद
बिजनौर। नजीबाबाद के सरवनपुर नहर में डूबे बाईक सवार दो शिवभक्तों में से एक की लाश बरामद कर ली गई है। लगभग 4 दिन से चले रहे सर्च अभियान के बाद स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पीएससी के जवानों व गोताखोरों की मेहनत से शिवभक्तों का शव को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया। बता दें कि बरेली जनपद के थाना भूजपुरी निवासी 20 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मोहित लाल व सुरेंद्र पुत्र परमेश्वर दयाल बाईक पर सवार होकर बरेली से जल लेने हरीद्वार जा रहे थे। विगत शुकवार की रात 12 बजे नजीबाबाद पहुंचने पर कोतवाली रोड पर सरवनपुर नहर में बाईक सवार दोनों शिवभक्त नहर में गिर गए थे। संयुक्त सर्च अभियान में मंगलवार की सुबह एक शिवभक्त का शव नहर से बरामद किया गया। शव की शिनाख्त उसकी जेब में रखे मोबाइल व गले में पड़े लॉकेट से प्रदीप कुमार के रूप में हुई। वहीं कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। नहर में डूबे दूसरे युवक के ढूढने के लिए अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA