Homeश्रावस्तीकिशोरियों को मुख्य धारा में लाने के लिये कराया एक्सपोजर विजिट

किशोरियों को मुख्य धारा में लाने के लिये कराया एक्सपोजर विजिट

किशोरियों को मुख्य धारा में लाने के लिये कराया एक्सपोजर विजिट

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत जनपद में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ एसएमसी, ग्राम प्रधान, किशोरियों, महिलाओं को जागरुक कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने व हाशिए पर रह रहे। किशोर किशोरियों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकास खंड जमुनहा व इकौना में एक्शन एड द्वारा बनाए गए किशोरी समूह की किशोरियों को जनपद के मुख्यालय भिनगा स्थित जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराया गया जहां किशोरियों ने जिला प्रोवेशन अधिकारी सुबोध जी से मुलाकात जनपद में महिलाओं किशोरियों के लिए कौन कौन योजनाएं हैं, के बारे में जाना व प्रोवेशन अधिकारी के कार्य व दयित्व के बारे में जानकारी लिया। उसके बाद अपर जिलाधिकारी से संवाद किया और अपने सवालों को रखा और अपने भविष्य को लेकर कई सवाल सर से पूछे जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और अपने जीवन की बात भी किशोरियों को विस्तार से बताया गया। उपरोक्त गतिविधि में अपर जिलाधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, एक्शन ऐड से प्रॉजेक्ट लीड नाजिश नज़मी, गुलिस्ता आरा, दिनेश नर्गिस, तारिक अहमद, दिनेश गौतम सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read