Homeझांसीमिशन शक्ति फेज-5.0 में विशाल जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5.0 में विशाल जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5.0 में विशाल जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन

साइबर अपराध से बचाव, विभिन्न कानूनों, सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बरों की दी गयी जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत शासन द्वारा संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति के 5वें चरण, मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत झाँसी पुलिस द्वारा विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन हुआ जहां पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। जनजागरूकता रैली का प्रारंभ रिजर्व पुलिस लाइन के महिला थाना गेट से प्रारंभ होकर बीकेडी चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें 5 विद्यालयों की 250 से अधिक छात्राएँ, स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर (सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति), प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ नीति शास्त्री, महिला थाना प्रभारी, विभिन्न थानों की महिला आरक्षीगण आदि ने हिस्सा। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं, बच्चों के लिए लक्षित विभिन्न योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा-1930, 112, 1090, 181, 108, 1076, 1098 आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बीकेडी चौराहे पर छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बना नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read