किशोरियों को मुख्य धारा में लाने के लिये कराया गया एक्सपोजर विजिट
963173
किशोरियों को मुख्य धारा में लाने के लिये कराया गया एक्सपोजर विजिट
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ साथ एसएमसी, ग्राम प्रधान, किशोरियों, महिलाओं को जागरुक कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने व हाशिए पर रह रहे किशोर किशोरियों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने पर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में विकास खंड जमुनहा व सिरसिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की किशोरियों को जनपद के मुख्यालय भिनगा स्थित महिला थाना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराया गया जहां किशोरियों ने महिला थाना प्रभारी पुष्पलता जी से मुलाकात कर महिलाओं किशोरियों के लिए कौन कौन सी सहायता व किस प्रकार से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।
साथ ही मिशन शक्ति कार्यक्रम व शासन की योजनाओं सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुये कार्य व दयित्व के बारे में जाना। उसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर बी0एस0ए0 से मुलाकात कर शिक्षा विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी से संवाद किया और अपने सवालों को रखा और अपने भविष्य को लेकर कई सवाल पूछे जिस पर उन्हों सभी के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और अपने जीवन की बात भी किशोरियों को विस्तार से बताया। उपरोक्त गतिविधि में थाना प्रभारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, वार्डन शशि किरन, एक्शन एड से गुलिस्ता आरा, तारिक अहमद, प्रेरक दिनेश यादव सहित 50 किशोरियां व शिक्षिका उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।