एसपी ने रेडियो ज्ञानस्थली न्यू स्टूडियो का किया उद्घाटन
963194
एसपी ने रेडियो ज्ञानस्थली न्यू स्टूडियो का किया उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा डा. तन्वी जायसवाल ने दीपेन सिंहा डायरेक्टर ATC लैब की उपस्थिति में सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी०जी० कालेज में 89.6 FM रेडियो ज्ञानस्थली न्यू स्टूडियो का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही दीप प्रज्वलित करके माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। रेडियो ज्ञानस्थली की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस रेडियो स्टेशन की स्थापना ATC Lab’s के C.E.O. और रेडियो ज्ञानस्थली के डायरेक्टर डॉ० दीपेन सिन्हा की पहल से की गई है।
उन्होंने कहा कि सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी०जी० कालेज में नये कोर्स डिजिटल मास कम्युनिकेशन एवं एक नये स्टूडियो का उद्घाटन किया गया है। रेडियो ज्ञानस्थली एक शैक्षिक रेडियो कार्यक्रम है जो विभिन्न विषयों पर ज्ञान प्रदान करता है। यह स्टेशन सरकारी योजनाओं की जानकारी, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा, लोकल टैलेंट को प्रमोट करने और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए जाना जाता है और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे विभिन्न मुद्दों पर जानकारी और जागरूकता प्रदान करते है। यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा और विश्लेषण प्रदान करेगी।
इन्टरनेट व डिजिटल दुनिया में जनपद गोण्डा के छात्राओं को नये- नये कोर्स से परिचय होगा। युवाओं को मीडिया और संचार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए डिजिटल मास कम्युनिकेशन कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, रेडियो, वीडियो प्रोडक्शन और विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में भविष्य बनाने के अवसर प्रदान करेगा। यह कोर्स छात्रों को आत्मविश्वास व शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने में मदद करेगा तथा छात्रों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने और समाज में अपनी भूमिका को समझने में लाभ मिलेगी। इसके लिए स्कूल प्रबन्धन के सभी पदाधिकारियों व फैकल्टी मेम्बर्स को बधाई दी गयीं। इस अवसर पर रेडियो ज्ञानस्थली के डायरेक्टर डॉ० दीपेन सिन्हा, डाॅ० तनवी जायसवाल, ट्रस्टी आनंदिता रजत सहित कालेज के सभी पदाधिकारी एवं फैकल्टी मेम्बर्स मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।