डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, निस्तारण का दिया निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी को 12 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिया कि जनशिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद सम्बन्धित आवेदकों को भी अवगत कराया जाय। आमजन की समस्याओं के निस्तारण में समयशीलता का विशेष ध्यान रखा जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












