भाजपा शासनकाल में छोटे व मझोले व्यापारियों का हो रहा शोषण: विजय जायसवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति पर समाजवादी व्यापार सभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल के प्रभारी विजय जायसवाल के नेतृत्व में समाजवादी व्यापार सभा गोरखपुर एवं महानगर की इकाई की अलग-अलग संगठन हेतु समीक्षा बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मुख उठाया जाय एवं निराकरण हेतु दबाव बनाने की आवश्यकता है। भाजपा के शासनकाल में छोटे एवं मझोले व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। वैसे सिर्फ बड़े व्यापारियों को छोड़कर बाकी सभी व्यापारियों का भी शोषण हो रहा है। आनलाइन व्यापार को डबल इंजन की सरकार बढ़ावा दे रही है जिसके कारण व्यापार चौपट हो रहा है। सभी खाद्यान्न-सामाग्री पर जीएसटी लागू होने से भी सभी खासकर छोटे व्यापारियों की हालत गंभीर स्थिति में है। दोनों कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम दोनों कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजन जायसवाल एवं महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रहरि ने समीक्षा बैठक में संगठन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अमर अग्रहरि, विजयनाथ यादव, रामप्रीत प्रजापति, भवनाथ यादव, दिग्विजय नाथ सोलंकी, अयाज अहमद, सुरेन्द्र यादव, मोहम्मद कुद्दुश, विजेन्द्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, अखिलेश यादव, अभिषेक सोनकर, सागर, आलम अली, राजेश प्रजापति, शैलेष चौधरी, अभिषेक सोनकर, मिर्जा फ़ैज़ बेग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












