HomeFirozabadजनपद में बढ़ते डेंगू व बुखार को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जनपद में बढ़ते डेंगू व बुखार को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जनपद में बढ़ते डेंगू व बुखार को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

कहा— संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और अधिक प्रभावी बनायें
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने एवं जनपद में बढ़ते डेंगू केस, संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और अधिक सक्रिय करने आदि विषयों पर व मौसम जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ पेय जल ही पीये, पूरी बाह वाली कमीज और पैन्ट पहने और सभी मच्छरदानी का प्रयोग करें। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खुले में शौच न करें, रोजाना स्नान करें, ताकि संचारी रोग से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल लाये। कोई भी बुखार जानलेवा हा सकता है। वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का भी सहयोग लेकर आम जनता को संचारी रोग नियंत्रण व साफ-सफाई एवं डेंगू सहित अन्य वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम व बचाव के बारे में जागरूक किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर जल एकत्रित होने वाले पात्रों व स्थानों का चिन्हिकरण करते हुये उनके हटाने की कार्यवाही करें। जिन स्थानों से जल भराव समाप्त न किया जा सकें, उन स्थानों पर एण्टीलार्वल स्प्रे नियमित कराया जाय और शहर की गली, मौहल्ले एवं घनी आवादी वाले क्षेत्रों में फोगिंग अवश्य करायी जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read