HomeGhazipurयोगीराज में पुलिस ने महिला उत्पीड़न की सारी हदें पार कीं

योगीराज में पुलिस ने महिला उत्पीड़न की सारी हदें पार कीं

योगीराज में पुलिस ने महिला उत्पीड़न की सारी हदें पार कीं

सब इंस्पेक्टर रुस्तम अली महिलाओं को घसीटते हुये थाने तक ले गये
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं की सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार के पुलिसिया नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं। जहां प्रधानमंत्री जी अपने संसदीय क्षेत्र का वाराणसी में आकर महिला सम्मान की बात करके गये, वहीं जनपद के बहरियाबाद थाना के आन चार्च दरोगा रुस्तम खान ने महिला सम्मान की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं, दलित परिवार के तीन महिलाओं के बाल घसीटते हुए थाने तक ले गये जिससे यह समुदाय सदमें में नजर आ रहा है। अगर शासन की तरफ से कोई सार्थक आश्वासन न मिला तो घर छोड़कर पलायन करने की भी बात कर रहे हैं। इसी क्रम में बहरियाबाद थाना अंतर्गत बेलहरा ग्रामसभा में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसके संबंध में थानाध्यक्ष केपी सिंह से बीते रविवार को पैमाइश के बाद वह विवाद सुलझा लेने की बात कही थी। इसी बीच थानाध्यक्ष को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाना पड़ा। एसआई रुस्तम अली थानाध्यक्ष के चार्ज में थे जिसका लाभ प्रकार फरियादी के पटीदारों से मिलकर मिठाई लाल के घर नन होने के बाद भी उनकी पत्नी चंपा देवी, बहु सविता और संजू को घसीटते हुए थाने घसीटते हुए लात—घूसे मारते हुए लाये। लाते समय मिठाई लाल की लड़की विरोध जताई तो पुलिस उसको धक्का देकर गिरा दिया जिसको चोट आई है। पुलिस अपने मनमानी रवैया को अपनाते हुए एक तरफ तीनों महिलाओं की चालान कर दी। इस तरह की बहरियाबाद पुलिस के रवैया को देखकर वह अंग्रेजों का शासन याद आ रहा है जो निंदनीय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read