HomeFirozabadदो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल, तीन की हालत गम्भीर

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल, तीन की हालत गम्भीर

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल, तीन की हालत गम्भीर

आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र अतंर्गत अदमपुर के समीप दो बाइकों की भिडंत में दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गये जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर हालत में तीन लोगों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के थाना क्षेत्र सौरख के गांव मलिकपुर निवासी संजू (22) पुत्र मानिक चंद्र अपने बहनोई राजू पुत्र सुरेश निवासी झलकारी नगर थाना उत्तर के साथ बाइक से शिकोहाबाद आ रहा था। तभी पीछे से नीरज (37) पुत्र दीनदयाल निवासी किरथरा मक्खनपुर, अपनी बाइक पर पत्नी रामादेवी (35) और गांव की ही कमलादेवी (50) को बाइक पर बैठा कर शिकोहाबाद की तरफ आ रहा था तभी अदमपुर के समीप दोनों बाइकों की भिडंत हो गई जिससे बाइकों पर बैठे सभी पांचो लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राजू, कमला देवी और नीरज को गंभीर हालत में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही घायलों के परिजन शिकोहाबाद अस्पताल पहुंच गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read