HomeFirozabadशहर का कचरा बन रहा ग्रामीणों की परेशानी का कारण

शहर का कचरा बन रहा ग्रामीणों की परेशानी का कारण

शहर का कचरा बन रहा ग्रामीणों की परेशानी का कारण

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। ग्रामीणों की परेशानी का कारण शहर का कचरा बन रहा है। नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद भी स्थानीय लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। कचरा और गंदगी से परेशान लोगों ने कहा कि यदि हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। शिकोहाबाद के एटा चौराहा मुस्तफाबाद रोड नगला कुमार प्रसाद अरविंद सुनार जैन वाली गली मे वार्ड नंबर 17 के नगरवासी कचरे को लेकर परेशान है। कचरा घर ने अपने आस पास के नगर वासियों का जीना दूभर कर दिया है। शहर का कचरा ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इस कचरे घर में फेंकी गई गंदगी पूरे वार्ड में फैल रही है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका में काफी बार शिकायत कर चुके है। कई एप्लीकेशन भी नगर पालिका में दे चुके हैं फिर भी अभी तक कुछ नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नगरपालिका के किसी भी अधिकारी ने आज तक कोई आश्वासन और तसल्ली नहीं दी। नगरवासियों का कहना है अगर कुछ सुनवाई नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान नीरज यादव, सुभाष चन्द्र, शिवराम, लालू यादव, मनोज यादव, मौसम भाई, बबलू यादव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read