अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

अधिशासी अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। उपजिलाधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को सुभाष चौराहा पुल के नीचे बने रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया था। रेन बसेरे में कुछ कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए। साफ-सफाई अन्य को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे। नगर टूण्डला में सुभाष चौराहा, एटा रोड, स्टेशन रोड पर दुकानदार व फड़ पथ विक्रेताओं द्वारा रोड पर अपना सामान और ठेल लगाकर रोड पर अतिक्रमण कर लेते है। जिस कारण रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। जिसे उपजिलाधिकारी तहसील टूण्डला द्वारा गम्भीरता से लेते हुए और नगर पालिका परिषद टूण्डला के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी द्वारा अतिक्रमण प्रभारी को दुकानदारों, सब्जी की ठेल, फल विक्रेताओं, पथ विक्रेताओं के द्वारा जो अतिक्रमण हो रहा है उस अतिक्रमण को जल्द जल्द हटावाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कल दिन रविवार को अतिक्रमण प्रभारी तड़के सुबह 7:00 बजे अपनी टीम के साथ स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी पर पहुँचे जहाँ पर सब्जी व फल विक्रेता ठेल लगाकर और रोड पर सामान रखकर रोड पर अतिक्रमण कर लेते है। उसे मौके पर ही हटवा दिया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राम सहाय, लेखाकार अतुल कुमार, अतिक्रमण प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, रेन बसेरा प्रभारी नवीन कुमार, राजेश शर्मा, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA