युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाकर दी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद निवासी युवक ने हैदराबाद में अपनी पत्नी, बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात्रि तीनों के शव घर आये।
बता दें कि फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र मोहल्ला कोटला लम्बी गली निवासी 41 वर्षीय शीराज पिछले छह साल से हैदराबाद के बेगमबाजार में रह रहा था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी एलिया और दो बेटे भी उसके साथ हैदराबाद में रहते थे। बताया जाता है कि उसने हैदराबाद में ही गुरुवार रात पत्नी और छोटे बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के अंदर ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जांच पड़ताल के दौरान मृतक शीराज के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। शनिवार देर रात 11 बजे करीबन तीनों के शव घर आए। तीनों के शवों को देखकर परिवार के लोगों हैरत में पड़ गए। एक ही परिवार में अचानक तीन मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल रहा। शोक संवेदना जाहिर करने के लिए आस-पास के लोग भी काफी संख्या में मृतक के घर पहुंचे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






