सभी पात्रों को मिले योजनाओं का लाभः मंत्री
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पहुंचकर गार्ड आफ आनर की सलामी ली। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही मत्स्य सम्बन्धी योजनाओं की गहन समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है।
इस योजना का लक्ष्य मछली पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करने के साथ ही उनके जीवन में सुधार लाना है। योजना के तहत मछली पालन करने वाले लोगों को सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ मछली बेचने, मछली श्रमिक व मछली पालने वाले लोग ले सकते हैं। इस दौरान जिला मत्स्य अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, सूचना विभाग संरक्षक सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















