Jaunpur News : लायंस क्लब क्षितिज ने ‘तड़पती धूप में जलते हैं पांव, होते वृक्ष तो मिलती छाव’ नारे को किया चरितार्थ
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों द्वारा ‘तड़पती धूप में जलते हैं पांव, होते वृक्ष तो मिलती छाव’ नारे को चरितार्थ करते हुए वन महोत्सव सप्ताह पर कृषि भवन स्थित लोहिया पार्क पालिटेक्निक चौराहा में नीम, मौलश्री आदि के छायादार सहित आर्नामेंटल प्लांट्स के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पुराने वृक्षों की देखभाल की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने लोहिया पार्क में पौधरोपण की शुरुआत की जहां सभी लायन साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और वायुमंडल में फैले प्रदूषण को कम करें जिससे हमें सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल सके। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष विष्णु सहाय ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हम धरती की हरियाली को बढ़ाएंगे। लियो वर्णिका आनंद ने अपील किया कि हमें पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा करना है। इस अवसर पर अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, सुनील कनौजिया, राजीव गुप्ता, विनय बरौतिया, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, जगन्नाथ मोदनवाल, दिलीप जायसवाल, संजय बैंकर, संजय जायसवाल, डा. प्रिया सिंह, आशीष सिंह, वैभव श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, नीरज सिंह, नीतीश सिंह, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे। अन्त में सचिव देव आनंद ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















