Homeबाराबंकीविभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ी नवनिर्मित पुलिस चौकी

विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ी नवनिर्मित पुलिस चौकी

विभागीय उदासीनता की भेंट चढ़ी नवनिर्मित पुलिस चौकी

गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। लाखों खर्च कर बनाई गई पुलिस चौकी आज तक विभागीय उदासीनता का दंश झेल रही है। क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के मकसद से बनाई गई पुलिस चौकी की बिल्डिंग खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस चौकी बनाने की पीछे सरकार की मंशा सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर वाले कोतवाली क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भाव जाग्रत करना था। सर्वे में जनपद की घुघटेर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंदार का नाम सबसे ऊपर लिस्ट में आया था।

तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार के समय ग्राम पंचायत सैंदार में बड्डूपुर बजगहनी मार्ग पर पुलिस चौकी का प्रस्ताव ग्राम प्रधान रामराज यादव द्वारा पारित किया गया था। अखिलेश की सरकार जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनी और चौकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। भाजपा सरकार के 5 साल बीते और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में दोबारा आई लेकिन जिले की सबसे हिस्ट्रीशीटर ग्राम पंचायत में बनाई गई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। पुलिस चौकी की अधूरी बिल्डिंग आज भी अपने उद्धार की रह देख रही है। क्षेत्र में क्राइम की घटना दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विडम्बना यह है कि ग्राम पंचायत सैंदर पूर्व विधायक तथा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत की ससुराल है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान राजरानी रावत द्वारा भी इस ग्राम पंचायत में बनाई गई पुलिस चौकी की अधूरी बड़ी बिल्डिंग में पुलिस चौकी अब तक चालू नहीं कराई जा सकी है। दरवाजा पल्ला के अभाव में नवनिर्मित पुलिस चौकी की बिल्डिंग अपनी दुर्दशा पर आसू बहाने को विवश होकर रह गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read